सऊदी लो-कॉस्ट एयरलाइन फ्लाईएडेल ने पूरी तरह से महिला क्रू मेंबर्स के साथ किंगडम में पहली घरेलू उड़ान की घोषणा की है, जिनमें से अधिकांश सउदी हैं और ज़्यादातर महिलाये है।
एयरलाइन के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट @flyadeal पर शुक्रवार को घोषणा की गई जिसमे लिखा था: “सऊदी विमानन इतिहास में पहली बार! #flyadeal ने सभी महिला क्रू मेंबर के साथ पहली उड़ान का संचालन किया, जिनमें से अधिकांश नवीनतम A320 विमान में सउदी हैं। फ्लाइट ११७ ने, #रियाद से #जेद्दा के लिए उड़ान भरी”
सऊदी महिलाओं ने कई करियर में खुद को साबित किया है इसके साथ ही अब एविएशन में भी पुरुषो का दबदबा रहा है लेकिन अब महिलाये भी इसमें आगे आ रही है.
For the first time in Saudi aviation history!🇸🇦
#flyadeal operated the first flight with all-female crew, majority of which are Saudis by the newest A320 aircraft. Flight 117, flew from #Riyadh to #Jeddah ✈️💜 pic.twitter.com/fWo08hYMd7
— طيران أديل (@flyadeal) May 20, 2022
फ्लाइट 117, में ७ क्रू मेंबर थे जिनमे 23 वर्षीय यारा जान द्वारा विमान को सह-पायलट किया गया था, जो सबसे कम उम्र की सऊदी महिला पायलट भी हैं।
जान ने अरब न्यूज को बताया कि सऊदी महिलाओं के लिए विमानन में इस तरह के ऐतिहासिक क्षण में हिस्सा बनने पर वो बहुत गर्व महसूस कर रही है।
उन्होंने कहा “एक सऊदी महिला होने के नाते ये मेरे लिए ख़ुशी और गर्व करने का क्षण था।” जान ने 2019 में अमेरिका के फ्लोरिडा के फ्लाइट स्कूल से ग्रेजुएशन किया और एक साल पहले फ्लाईएडल में शामिल हुई।
उन्होंने कहा कि सह-पायलट होने का मतलब है कि नेविगेशन और कई चेकलिस्ट को पूरा करने जैसे कई महत्वपूर्ण भूमिका कार्यों में पायलट की सहायता करना।